प्रदूषण से बचाए रखनी है त्वचा तो इन 5 बातों का रखें ध्यान
How to Protect Skin From Air Pollution : वायु प्रदूषण न केवल हमारे फेफड़ों और शरीर के लिए हानिकारक है, बल्कि यह हमारी त्वचा पर भी गहरा असर डालता है। इसलिए हमारा ये जानना जरूरी है कि प्रदूषण से त्वचा को कैसे बचाएं?
Published : October 31, 2025 1:21 PM IST
How to Protect Skin From Air Pollution : वायु प्रदूषण न केवल हमारे फेफड़ों और शरीर के लिए हानिकारक है, बल्कि यह हमारी त्वचा पर भी गहरा असर डालता है। प्रदूषित हवा में मौजूद धूल, धुआं, रासायनिक तत्व और भारी धातुएं त्वचा की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाती हैं। ये कण रोमछिद्रों (pores) में जमा होकर त्वचा को सांस लेने से रोकते हैं, जिससे मुंहासे, ब्लैकहेड्स और जलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से त्वचा की नमी कम हो जाती है और वह बेजान, रूखी और उम्र से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। प्रदूषण में मौजूद फ्री रेडिकल्स कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स जल्दी आने लगती हैं। इसके अलावा, कई लोगों को स्किन एलर्जी, लालपन, खुजली और एक्जिमा जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इस वीडियो के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं वायु प्रदूषित इलाकों में आप अपनी त्वचा का ध्यान कैसे रख सकते हैं।