Holi के रंगों से बालों और स्किन को डैमेज होने से कैसे बचाएं?
होली की मस्ती तो जरूरी है, लेकिन क्या आपने अपनी स्किन और बालों की केयर के बारे में सोचा है? जानिए होली के बाद भी नैचुरल ग्लो बनाए रखने का सीक्रेट!
Published : March 13, 2025 2:14 PM IST
Holi Hair and Skin Care: होली का नाम सुनते ही रंग, मस्ती और गुझिया याद आ जाती है! लेकिन साथ ही, स्किन और बालों पर केमिकल वाले रंगों का असर भी चिंता बढ़ा देता है। अब सवाल ये है कि होली के रंगों की मस्ती भी करें और स्किन-बालों की नेचुरल ग्लो भी बनाए रखें... तो इसका सीक्रेट क्या है? कोई टेंशन नहीं! Beauty Expert DR. BLOSSOM KOCHHAR आपको बताएंगी की होली के बाद भी दमकती स्किन और हेल्दी बालों के आपको क्या करना है
होली खेलते वक्त केमिकल वाले रंग स्किन को रूखा बना सकते हैं और बालों को डैमेज कर सकते हैं। लेकिन अगर पहले से कुछ सिंपल स्किन और हेयर केयर टिप्स फॉलो किए जाएं, तो रंग छुड़ाने में दिक्कत नहीं होगी और आपकी नेचुरल ग्लो भी बरकरार रहेगी। सही स्किन प्रोटेक्शन, हेयर केयर और होली के बाद सही केयर रूटीन अपनाकर आप इन परेशानियों से बच सकते हैं।