By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
CPR to kids : जब बच्चा जन्म लेता है तो सबसे पहले उसकी रोने की आवाज आती है, जिसे सुनकर आस-पास खड़े लोग खुश हो जाते हैं। लेकिन जब बच्चा कोई हरकत न करें तो? जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा। एक अस्पताल में जन्म के बाद बच्ची के शरीर में कोई हरकत नहीं थी और न ही ऑक्सीजन सपोर्ट से शरीर में कोई बदलाव दिखा लेकिन गनीमत हो डॉक्टर की सूझबूझ की जिससे बच्ची की जान बची। क्या था पूरा मामला खुद देखिए।
मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है, जहां एक बाल रोग विशेषज्ञ की मदद से बच्ची की जान बचाई गई। दरअसल बच्ची के जन्म के बाद उसके शरीर में किसी प्रकार की कोई हरकत नहीं थी। जिसे देखकर माता-पिता डर गए। ऑक्सीजन सपोर्ट से भी कुछ हासिल नहीं हुआ, जिसके बाद डॉक्टर ने बच्ची को माउथ टू माउथ सीपीआर दिया। करीब सात मिनट बाद बच्ची ने सांस लेना शुरू किया।
इस वीडियो को देखने के बाद आपके लिए ये जानना जरूरी हो गया है कि कैसे इमरजेंसी में ये तकनीक काम आ सकती है और आप कैसे किसी की जान बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है एक्सपर्ट की राय।