hamburger icon
A
Read in English

शाकाहारी लोग विटामिन बी-12 की कमी को कैसे करें दूर, देखें विटामिन बी-12 से संबंधित यह महत्वपूर्ण वीडियो

मांसाहारी लोगों को तो विटामिन बी-12 मांस-मछली से प्राप्त हो जाता है, लेकिन शाकाहारी लोग इसकी कमी को (Vitamin B-12 Deficiency) कैसे दूर करें। जानने के लिए देखें विटामिन बी-12 से संबंधित यह महत्वपूर्ण वीडियो....

WrittenBy

Published by: Anshumala | Updated : June 10, 2021 6:30 PM IST

शरीर के लिए कई विटामिन्स काफी महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें से एक है विटामिन बी-12। इसकी कमी (Vitamin B-12 Deficiency) होने से शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। थकान और कमजोरी महसूस होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट, खून की कमी, मुंह में छाले होना, भूख की कमी, पाचन संबंधित समस्या, चक्कर आना आदि। इस विटामिन की कमी से शरीर में फॉलिक एसिड की भी कमी हो जाती है। यह विटामिन शरीर की कोशिकाओं, मांसपेशियों, त्वचा, किडनी, आंत, लिवर की कार्यप्रणाली को सुधारता है। रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। विटामिन बी-12 की कमी होने पर शरीर की कोशिकाएं ठीक तरह से अपना काम नहीं करती हैं। यह नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है।

शरीर में इसकी कमी (Vitamin B-12 Deficiency in Hindi) होने से न्यूरो संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन बी-12 की कमी होने से एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी-12 (Vitamin B-12) ज्यादातर नॉन वेजिटेरियन फूड आइटम्स में पाया जाता है, ऐसे में जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें समझ नहीं आता कि इसकी कमी को किन खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर करें। इसके लिए आप कुछ शाकाहारी चीजों का सेवन कर सकते हैं, जैसे दूध, पनीर, फल जैसे सेब, हरी सब्जियां जैसे आलू, गाजर, शकरकंद, चुकंदर आदि।

विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव, जानिए इस विटामिन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं