By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Heart attack safety tips : मौजूदा वक्त में आपने कई लोगों को ये कहते सुना होगा कि फिट रहने के बावजूद भी बीमारियां उन्हें परेशान कर रही हैं। बीते कुछ वक्त में ऐसी बहुत सी मशहूर हस्तियों ने हार्ट अटैक या फिर कार्डियक अरेस्ट से अपनी जान गंवाई है, जो फिट रहने के लिए जिम और योग किया करती थीं। इनमें बिग बॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला, सिंगर केके और मंदिरा बेदी के पति भी शामिल हैं। इन सब बातों में एक चीज, जो बिल्कुल कॉमन है वो ये कि फिट होने के बावजूद इन लोगों को हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी परेशानियां हुईं।
फिट होने के बावजूद आखिर क्यों लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं, इसके पीछे क्या कारण है, इससे जानने की हमने कोशिश की है। आइए इस वीडियो में जानते हैं लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गणेश सेठ से कैसे आप फिट होने के साथ-साथ दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।