Advertisement

दिवाली के बाद स्किन का ग्लो कैसे वापस लाएं? देखें ये वीडियो

क्या आपकी स्किन दिवाली के बाद कुछ बदल सी गई है? जानिए, कैसे अंदरूनी बदलाव और बाहरी फैक्टर्स आपके चेहरे की चमक को प्रभावित कर सकते हैं…

Published by Lakshmi Sharma
Published : October 24, 2025 2:08 PM IST

Skin Care Tips After Diwali:दिवाली के बाद कई लोगों को लगता है कि उनकी स्किन हल्की डल हो गई है। चेहरा थका-थका और बेजान नजर आने लगता है। क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है? एक्सपर्ट्स के अनुसार इसका कारण सिर्फ धूल, धुआं और प्रदूषण नहीं है, बल्कि शरीर के अंदर होने वाले बदलाव भी स्किन की नमी और ग्लो को प्रभावित करते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट्स बताते हैं कि दिवाली पर ज्यादा मिठाई खाने से शरीर में ग्लाइकेशन प्रोसेस तेज हो जाता है, जिससे स्किन सेल्स को नुकसान होता है और चेहरा ढीला और डल दिखने लगता है। साथ ही, प्रदूषण में मौजूद सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे चेहरा फीका और बेजान नजर आता है। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जो दिवाली या प्रदूषण के समय लंबा समय बाहर रहते हैं और चेहरे को कवर नहीं करते।

Watch Next