By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Anshumala | Updated : July 6, 2021 5:45 PM IST
How to get relief from sweating in Hindi: एक तो गर्मी का मौसम, चिलचिलाती धूप, ऊपर से पसीने (sweating) से लथपथ शरीर, मन जरूर खीझ जाता होगा। कुछ लोगों को गर्मी के दिनों में घर से बाहर ना निकलने पर भी अधिक पसीना आता है। पसीना आने पर शरीर चिपचिप सा लगने लगता है। शरीर से दुर्गंध भी आने लगती है, क्योंकि कुछ लोगों का पसीना अधिक बदबू भी करता है। इससे लोगों के बीच में आपको शर्मिंदगी भी महससू होती होगी। पसीना आना वैसे तो नॉर्मल बात होती है, जो शरीर के तापमान को रेगुलेट करता है। पसीना आने से शरीर के टॉक्टिंस भी बाहर निकल जाते हैं। हालांकि, अधिक पसीना आना भी ठीक नहीं।
अधिक पसीना आने के पीछे कई कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे अधिक शराब पीना, तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन, गुस्सा करना, गर्मी में सही फैब्रिक के कपड़े ना पहनना, ऑयल युक्त मॉइश्चराइजर चेहरे या शरीर पर अप्लाई करना आदि। आप कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से अधिक पसीना आने को कंट्रोल कर सकते हैं। जब पसीना अधिक आए, तो खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा 5 ऐसी टिप्स हम आपको इस वीडियो में बता रहे हैं, जो गर्मियों में पसीना आने की समस्या से राहत (How to get relief from sweating) दिला सकते हैं....