By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Jitendra Gupta | Published : July 29, 2021 12:14 AM IST
फिट रहने के लिए जरूरी है सुबह सही समय पर उठना और उसके साथ एक्सरसाइज करना। एक्सरसाइज में यूं तो ढेर सारे वर्कआउट आते हैं लेकिन इन दिनों, जो वर्कआउट ट्रेंड में है वो है योग। जी हां, योग एक ऐसी एक्सरसाइज और फिजिकल मूवमेंट है, जो न केवल शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है बल्कि आपको दिमागी रूप से भी फिट रखने में मदद करती है। जब बात योग की होती है तो कुछ सबसे जरूरी आसन में से एक सूर्य नमस्कार को लगभग हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाता है। हम सभी जानते हैं कि सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है और 'सूर्य नमस्कार' का मतलब है सूर्य को नमन करना। अगर आपने हाल-फिलहाल में ही योग शुरू किया है तो 'सूर्य नमस्कार' का अभ्यास आपके लिए सबसे बेहतर है। इस आसन से आपको एक साथ 12 योगासनों का फायदा पहुंचता है, इसलिए ही इसे सर्वश्रेष्ठ योगासन में से एक माना जाता है। आइए वीडियो में जानते हैं सूर्य नमस्कार और इसे करने का सही तरीका।