hamburger icon
A
Read in English

Monkeypox Rashes:बॉडी पर रैशेज Monkeypox के हैं या फिर Chickenpox का हैं संकेत, इन 5 तरह से पहचानेंः watch Video

इस वीडियो में आपको चिकनपॉक्स और मंकीपॉक्स के रैशेज के बीच अंतर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानकर आप ये पता लगा सकते हैं कि आपकी स्किन पर हुए रैशेज किस वायरस का संकेत है।

WrittenBy

Published by: Jitendra Gupta | Published : July 29, 2022 9:29 AM IST

Monkeypox Rashes: कोरोनावायरस के मामलों में भले ही अब गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन दुनिया एक बार फिर से नए खतरे की ओर बढ़ रही है। इस खतरे का नाम है मंकीपॉक्स। दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स फैल चुका है और भारत में इसके अभी तक 4 मामले सामने आए हैं। भारत में मंकीपॉक्स की बात करें तो केरल में 3 और दिल्ली में मंकीपॉक्स के 1 मामले की पुष्टि हुई है। दिल्ली के मामले में एक 34 साल का व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। इस व्यक्ति का न तो यात्रा का इतिहास रहा है और न ही ये व्यक्ति किसी बीमारी का शिकार था। ये मरीज फिलहाल दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती है, जहां इसे आइसोलेट किया हुआ है।

दरअसल ये व्यक्ति शुरू में स्किन पर रैशेज और बुखार की शिकायत के साथ डॉक्टर के पास पहुंचा था लेकिन एक्सपर्ट ने रैशेज में अंतर देखा, जिसके बाद इस मामले की पुष्टि हुई। अक्सर लोग मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स के बीच के अंतर को नहीं समझ पाते हैं लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद भी मंकीपॉक्स का पता लगा सकते हैं। इस वीडियो में आपको चिकनपॉक्स और मंकीपॉक्स के रैशेज के बीच अंतर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानकर आप ये पता लगा सकते हैं कि आपकी स्किन पर हुए रैशेज किस वायरस का संकेत है।