By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Cancer Test : कहावत है कि बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। ये बात उन बीमारियों में सौ फीसदी सही साबित होती है, जिसमें जान जाने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इन्हीं में से एक बीमारी है कैंसर, जिसकी पहचान अगर सही समय पर कर ली जाए तो रोगी की जान बचाई जा सकती है। कैंसर की पहचान के लिए कुछ टेस्ट बहुत जरूरी होते हैं और समय रहते ये टेस्ट आपकी जान बचा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे टेस्ट के बारे में, जिनकी मदद से कैंसर की पहचान आसान और इलाज समय पर मुमकिन हो जाता है।
आमतौर पर लोगों को कैंसर का पता काफी देर में चलता है। जिसकी वजह से बिना इलाज के ही कुछ लोगों की मौत हो जाती है, आपके साथ ऐसा न हो इसके लिए समय पर जांच और किस उम्र में कौन सा टेस्ट कराना है ये पता होना चाहिए। तो देर किस बात की अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं क्योंकि समय पर इलाज आपकी जान बचा सकता है।