hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में बढ़ते यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल करें?

गर्मी में बढ़ता यूरिक एसिड जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बन सकता है। सही डाइट और हाइड्रेशन से इसे कंट्रोल करना संभव है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर इसे बैलेंस रखा जा सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 27, 2025 3:25 PM IST

Uric Acid Control Tips: गर्मी में बढ़ सकता है यूरिक एसिड, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से किडनी यूरिक एसिड को सही से फ्लश नहीं कर पाती। सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर यूरिक एसिड के लेवल को बैलेंस रखा जा सकता है

दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। ज्यादा पानी पीने से यूरिक एसिड को फ्लश करने में मदद मिलती है। गर्मी में नारियल पानी, नींबू पानी और डिटॉक्स वॉटर पीना भी फायदेमंद। रेड मीट, मछली, शराब और डीप फ्राइड फूड्स से दूरी बनाएं। ये फूड्स यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करते हैं। ज्यादा मसालेदार और ऑयली चीजें खाने से भी बचें

खीरा, टमाटर, सेब, नींबू और अंगूर यूरिक एसिड कम करने में मददगार। हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। फाइबर युक्त फूड्स खाने से यूरिक एसिड लेवल बैलेंस रहता है। हल्की फिजिकल एक्टिविटी जैसे योग, स्विमिंग और वॉकिंग करें।