By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Home Remedy: अक्सर लोगों की गर्दन काली पढ़ जाती है क्यों की इस जगह पर पसीना या मैल जमने लगता है या इस जगह की ठीक से सफाई नहीं होती, जिस वजह से गर्दन का रंग बदल जाता है, लोग इसे नज़र अंदाज़ भी करते जिस वजह से यह बढ़ता जाता है, लेकिन अगर आप इसका धयान रखें और समय पर ये कुछ घरेलु उपाय करें तो आप इससे छुटकारा पा सकते हैं.
-अपनी काली गर्दन को साफ़ करने के लिए आप एक कटोरी में, 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच फिटकरी पाउडर और 1 चम्मच नीम्बू का रस मिला लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें, अब इसे अपनी काली गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं और साफ पानी से साफ कर लें.
-एक और पेस्ट बनाने के लिए आप 1 चम्मच बेकिंग सोडा, फिटकरी और गुलाब जल को मिला लें, इसे आप 15 मिनट तक अपनी गर्दन पे लगा लें और साफ करलें.
-अपनी गर्दन को चमकाने के लिए आप गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा को मिला लें, और उसे अपनी गर्दन पे लगा लें, इसे गुनगुने पानी से साफ करें.
इन उपायों को आप हफ्ते में 2-3 बार करें, इससे आपको लाभ मिलेगा, इन घरेलु उपायों से आप अपनी काली गर्दन को गोरा और साफ कर सकते है.