बारिश के मौसम में होने वाले पिम्पल से कैसे बचें?

बरसात के मौसम में स्किन पर सबसे ज़्यादा असर किस चीज़ का पड़ता है, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक छोटी सी आदत आपकी स्किन को बड़ी परेशानी से बचा सकती है…

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 8, 2025 8:35 PM IST

Skin Care in Rainy Season:बरसात का मौसम जहां एक तरफ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ स्किन की कई परेशानियां भी बढ़ा देता है। इसी दौरान नमी, पसीना और गंदगी की वजह से पिम्पल्स निकलना सबसे आम समस्या बन जाती है, जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं।

स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. चंदनी जैन गुप्ता के मुताबिक, अगर इस समय सही स्किन केयर रूटीन अपनाया जाए तो पिम्पल्स से आसानी से बचा जा सकता है। इसके लिए दिन में 2-3 बार हल्के फेसवॉश से चेहरा धोना चाहिए, नॉन-ऑयली मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए और बाहर से आने के बाद चेहरे की अच्छी तरह सफाई करना बेहद ज़रूरी है।