hamburger icon
A
Read in English

Tips to Avoid Food Poisoning During Diwali: दिवाली में फूड प्वॉइजिंग और ओवरईटिंग से कैसे बचे?

दिवाली के त्योहार में स्वादिष्ट खाने का मजा लें, लेकिन सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। जानें कैसे छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर आप ओवरईटिंग और फूड पॉइज़निंग से बच सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : October 30, 2024 2:38 PM IST

How to Avoid Food Poisoning: दिवाली पर तो स्वादिष्ट खाने का दौर चलता ही रहता है, लेकिन ओवरईटिंग, फूड पॉइज़निंग और एसिडिटी जैसी दिक्कतें भी आम हो जाती हैं। इससे बचने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। मिठाई और तले-भुने खाने को ज़रा कम मात्रा में लें; एक बार में थोड़ा ही खाएं और बीच-बीच में पानी पीते रहें। बाहर की मिठाइयां लेते वक्त उनकी क्वालिटी चेक करें और कोशिश करें कि घर पर बनी मिठाइयां ही खाएं क्योंकि बाहर की मिठाइयों में कई बार मिलावट हो सकती है। तले हुए के बजाय भुने या हल्के स्नैक्स लें ताकि पाचन भी ठीक रहे और त्योहार का मजा भी।गट हेल्थ यानी आंतों का स्वस्थ रहना जरूरी है। दही, छाछ जैसे प्रोबायोटिक फूड्स को डाइट में शामिल करें के पाचन को सुधार सकते हैं और फूड पॉइज़निंग से भी बच सकते हैं।