लुब्रिकेंट को चेहरे पर लगाने का ये ट्रेंड, कितना सही है? जानें एक्सपर्ट से
Lube On Face Trend: ल्यूब्रिकेंट को प्राइमर के तौर पर इस्तेमाल करने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन क्या ये स्किन के लिए सही है? एक्सपर्ट की राय जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Published : January 27, 2025 3:03 PM IST
Lubricant On Face: आजकल सोशल मीडिया पर ब्यूटी ट्रेंड्स तेजी से वायरल होते हैं, और उनमें से एक है ल्यूब्रिकेंट को प्राइमर की जगह इस्तेमाल करना। इन्फ्लुएंसर अर्नाक्षी कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि ल्यूब्रिकेंट पानी आधारित, सुपर हाइड्रेटिंग और फ्रेगरेंस-फ्री होता है, जो इसे मेकअप प्राइमर के रूप में उपयोग करने के लिए परफेक्ट बनाता है। इस ट्रेंड के बाद लोग इसे ट्राई करने लगे, यह सोचकर कि यह स्किन को मॉइस्चराइज करेगा और मेकअप को लंबे समय तक टिकाने में मदद करेगा। हालांकि, क्या ये ट्रेंड सच में स्किन के लिए फायदेमंद है या इसके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हुए हैं?
डॉ. विचित्रा शर्मा, सीनियर कंसल्टेंट, अमृता हॉस्पिटल, का कहना है कि ल्यूब्रिकेंट को प्राइमर के रूप में इस्तेमाल करना मेडिकल दृष्टिकोण से सही नहीं है। ल्यूब्रिकेंट स्किन के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है, और इसमें ऐसे केमिकल्स हो सकते हैं जो स्किन पर एलर्जी या रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, यह स्किन के नेचुरल ऑयल बैलेंस को भी बिगाड़ सकता है, जिससे ब्रेकआउट या जलन हो सकती है।