hamburger icon
A
Read in English

Weight gain in pregnancy: प्रेगनेंसी में कितना वेट बढ़ना है नार्मल?

प्रेगनेंसी के दौरान वजन का बढ़ना नॉर्मल है, लेकिन इसे सही तरीके से मैनेज करना जरूरी है। जानिए, कितना वजन बढ़ना सेहतमंद माना जाता है और किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : October 17, 2024 1:16 PM IST

Weight gain in pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान वजन बढ़ना नॉर्मल है, लेकिन कितना और कैसे बढ़ना चाहिए, इस पर ध्यान देना ज़रूरी है। डॉक्टर्स हर विज़िट पर वजन चेक करते हैं ताकि आप हेल्दी वेट गेन कर सकें। प्रेगनेंसी तीन ट्राइमेस्टर्स में बंटी होती है। पहले ट्राइमेस्टर में उल्टी, जी मिचलाना, और थकान की वजह से वजन कम हो सकता है। लेकिन जैसे ही दूसरा ट्राइमेस्टर शुरू होता है, शरीर बदलावों को अपनाने लगता है और वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। तीसरे ट्राइमेस्टर में वजन बढ़ना धीमा हो जाता है।

वहीं एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रेगनेंसी के दौरान 10 से 15 किलो वजन बढ़ना नॉर्मल है। अगर बीएमआई नॉर्मल है तो 11.5 से 16 किलो तक वजन बढ़ सकता है। लेकिन अगर वजन ज़रूरत से ज्यादा बढ़ता है तो डिलीवरी में कॉम्प्लिकेशंस हो सकती हैं, जैसे सी-सेक्शन की ज़रूरत पड़ सकती है, हाई ब्लड प्रेशर और जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।