By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Medically Verified By: Kamini Sinha
क्या आपको भी डायबिटीज की समस्या है, लेकिन गर्मियों के मौसम में आम से बहुत ज्यादा प्यार है। पर आम खाते ही आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और आपको विभिन्न प्रकार की परेशानियां होने लगती हैं? अगर हां तो ये वीडियो आपके लिए बिल्कुल सही है। इस वीडियो में डाइटिशियन कामिनी सिन्हा बता रही हैं 1 दिन में डायबिटीज के मरीजों को कितना आम खाना चाहिए। डाइटिशियन बताती हैं कि आम में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को एक दिन में लगभग ½ से 1 कप (80-100 ग्राम) कटे हुए आम का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह मात्रा लगभग एक छोटे आम के बराबर होती है। आम खाते समय यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि उसे किसी अन्य मीठी चीज या चीनी वाली चीजों के साथ बिल्कुल न खाएं। बेहतर होगा कि आम को खाने के बीच स्नैक्स के रूप में खाया जाए और इसके साथ प्रोटीन या फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नट्स या दही शामिल किए जाएं।
अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो अगली बार आम खाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखिएगा, ताकि आम मिठास को बढ़ाए ब्लड शुगर को नहीं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.