पीरियड पैड कितनी देर तक इस्तेमाल करने से नहीं होगा इंफेक्शन का खतरा ?

पीरियड्स के दौरान सही हाइजीन बनाए रखना बहुत जरूरी है, वरना स्किन इरिटेशन और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। जानिए, एक्सपर्ट्स क्या सलाह देते हैं ताकि इन दिनों में कोई परेशानी न हो।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 27, 2025 7:16 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Akansha Vats

Period Pad Uses: पीरियड्स के दौरान सैनिटरी नैपकिन को कितने घंटे बाद बदलना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका फ्लो कितना हल्का या भारी है। फैमिली फिजिशियन डॉ. आकांक्षा वत्स के मुताबिक, आमतौर पर पैड को हर 4 से 6 घंटे में बदल देना चाहिए, ताकि इन्फेक्शन का खतरा कम हो। अगर फ्लो ज्यादा है, तो 2 से 4 घंटे में बदलना बेहतर होता है, ताकि स्किन पर रैशेज न हों और कोई बदबू भी न आए। सही समय पर पैड बदलने से पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है।

पीएसआरआई की सीनियर गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. बीरबाला का कहना है कि लंबे समय तक एक ही नैपकिन पहनने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) या रैशेज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देती हैं कि पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें और समय-समय पर पैड बदलें। हर बार पैड बदलने के बाद हाथ अच्छे से धोना भी जरूरी है, ताकि किसी भी तरह का इन्फेक्शन न फैले। अगर पैड इस्तेमाल करने के बाद आपको जलन या कोई दिक्कत महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Related News