By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 24, 2025 2:31 PM IST
Medically Verified By: Dr. Mandeep Singh Basu
Myopia Ayurveda Treatment: आज के एपिसोड में The Healthsite.com की टीम पहुंची Dr. Basu Ayurvedic Eye Care Centre, New Delhi, जहां हमने बात की डायरेक्टर डॉ. मंदीप सिंह बसु से। उन्होंने हमें बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा कैसे आंखों की कई बीमारियों के इलाज में मदद कर सकती है। मायोपिया (नजदीक की नजर कमजोर होना), मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और कलर ब्लाइंडनेस जैसी समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट कितने प्रभावी हैं, इस पर उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।
आंखों की सेहत सिर्फ दवाइयों से नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल में बदलाव और सही देखभाल से भी बेहतर हो सकती है। इसी के तहत यहां पंचकर्म थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने, थकान कम करने और आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। अगर आपको भी आंखों से जुड़ी कोई समस्या है, या आप बिना सर्जरी आंखों की सेहत में सुधार लाना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आयुर्वेद के चमत्कारिक फायदों को जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें!