स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है Ice Bath, जानें एक्सपर्ट से
त्वचा को नैचुरल ग्लो और रेडनेस से राहत दिलाने का एक अनोखा तरीका जानिए। सही तरीके से अपनाने पर यह आपकी स्किन को फ्रेश और हेल्दी बना सकता है।
Published : January 17, 2025 4:52 PM IST
Ice Bath Benefits: आइस बाथ त्वचा के लिए कई फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह स्किन की सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। ठंडे पानी की यह प्रक्रिया त्वचा के पोर्स को टाइट करती है, जिससे स्किन स्मूद और टोन नजर आती है। इसके अलावा, आइस बाथ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है और डलनेस दूर होती है। यह मुंहासों और जलन की समस्या को भी कम करने में असरदार साबित हो सकता है।
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शिरीन बक्शी के अनुसार, "आइस बाथ त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे सीमित समय तक और सही तरीके से करना जरूरी है। ठंडे पानी में लंबे समय तक रहने से त्वचा ड्राई हो सकती है, इसलिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।" अगर हफ्ते में एक बार आइस बाथ सही तरीके से किया जाए, तो यह त्वचा को हेल्दी और फ्रेश बनाए रखने में मदद कर सकता है।