hamburger icon
A
Read in English

Anti -Pollution Drink: पॉल्यूशन से नहीं पड़ेंगे बीमार, बस रोजाना पी लीजिए इतने लीटर पानी

Pani Pradushan ka Prabhav Kaise Kam karta hai: रोजाना सिर्फ सही मात्रा में पानी पीना शरीर को प्रदूषण के असर को कम किया जा सकता है। पानी शरीर से विषैले तत्वों (Toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है।

WrittenBy

Published by: Ashu Kumar Das | Published : December 26, 2025 12:22 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Deepika Dua Arora

How does drinking water reduce the effects of pollution on the body : दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में फैला वायु प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए हानिकारक हो रहा है। प्रदूषित हवा और जहरीले कण सांस के जरिएशरीर के अंदर तक जा रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को शारीरिक थकान, सिर में दर्द, इम्यून सिस्टम का कमजोर होना, चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और बालों के झड़ने की समस्या हो रही है। ऐसे में रोजाना सिर्फ सही मात्रा में पानी पीना शरीर को प्रदूषण के असर को कम किया जा सकता है। पानी शरीर से विषैले तत्वों (Toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है। जब हम पर्याप्त पानी पीते हैं, तो किडनी सही तरीके से काम करती है और पेशाब के जरिए शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

दीपिका दुआ अरोड़ा, थेराप्यूटिक डाइटीशियन (Deepika Dua Arora, Therapeutic Dietitian, Founder of Mutation Diet Clinic, Delhi) से जानते हैं पानी पीने से कैसे प्रदूषण के प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही, एक्सपर्ट से भी जानेंगे कि वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए। 

Related News