तेजी से वजन घटाने में कैसे मदद करती है OMAD Diet? जानें इसके नुकसान

वजन घटाने का एक तरीका है जो तेजी से पॉपुलर हो रहा है, लेकिन इसके पीछे कुछ ऐसे चैलेंज और रिस्क हैं जो जानना जरूरी है। सिर्फ एक वक्त का खाना, लेकिन क्या ये आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 15, 2025 11:52 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Raminder Kaur Deshmukh

Weight Loss Diet:OMAD यानी 'वन मील डे' डाइट का मतलब है कि पूरे दिन में सिर्फ एक बार खाना। बाकी के 23 घंटे आपको उपवास करना होता है। सुनने में जितना मुश्किल लगता है, फॉलो करना उससे कहीं ज़्यादा चैलेंजिंग होता है। इस एक घंटे के खाने में ही पूरे दिन की कैलोरी लेनी होती है, जिससे शरीर में कैलोरी डिफिसिट बनता है और फैट बर्न होना शुरू हो जाता है। जब आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते, तो शरीर को एनर्जी के लिए फैट सेल्स से एनर्जी लेनी पड़ती है, जिससे वजन घट सकता है। लेकिन हर किसी के लिए ये तरीका सही नहीं होता।

इस डाइट से वज़न तो जल्दी घटता है, लेकिन साइड इफेक्ट्स भी कम नहीं हैं। लगातार भूखा रहने से थकान, चक्कर आना, कब्ज, मूड खराब रहना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। एक ही बार खा रहे हैं, तो अगर उसमें बैलेंस ना हो  यानी सिर्फ जंक या प्रोसेस्ड चीज़ें खाईं, तो कोलेस्ट्रॉल और बीपी भी बढ़ सकता है। मसल लॉस और पोषण की कमी का भी रिस्क रहता है। खासतौर पर अगर किसी को डायबिटीज या दिल की बीमारी है, तो OMAD उनके लिए खतरे की घंटी बन सकता है। इसलिए कोई भी ऐसी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।