By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Medically Verified By: Dr.Mridul Garg
Kawasaki Disease: जबसे कावासाकी बीमारी का नाम सामने आया है, लोग इसे लेकर काफी परेशान और कन्फ्यूज हैं। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर ये बीमारी होती क्या है और बच्चों के लिए कितनी खतरनाक है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियक साइंस के डॉक्टर मृदुल गर्ग बताते हैं कि कावासाकी एक इन्फ्लेमेटरी डिसॉर्डर है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम ओवररिएक्ट कर जाता है, यानि शरीर किसी सामान्य प्रतिक्रिया के बजाय जरूरत से ज्यादा रिएक्शन देने लगता है। इसका नतीजा ये होता है कि शरीर के अंदर सूजन जैसी समस्या शुरू हो जाती है, जिससे कई लक्षण सामने आते हैं।
ये बीमारी ज्यादातर 5 साल से छोटे बच्चों को होती है और समय रहते ध्यान न देने पर ये दिल पर असर डाल सकती है। कावासाकी के लक्षणों में तेज बुखार, शरीर पर चकत्ते, आंखों में लाली, होंठ और जीभ का लाल हो जाना शामिल है। ये लक्षण बच्चे को काफी परेशान कर सकते हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि अगर सही वक्त पर इसका इलाज न हो, तो ये दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे भविष्य में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर किसी बच्चे में ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।