hamburger icon
A
Read in English

चाय पीने से कैसे बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रोल? जानें क्या कहता है साइंस

क्या दूध वाली चाय पीने से सच में Bad Cholesterol बढ़ जाता है, या ये सिर्फ एक हेल्थ मिथ है? जानिए रिसर्च क्या कहती है और अगर आपका Cholesterol हाई है, तो चाय पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 31, 2026 4:49 PM IST

Bad Cholesterol Reason:सुबह की शुरुआत अगर चाय के बिना नहीं होती... तो ये वीडियो आपके लिए है!" क्योंकि आपने कई बार सुना होगा... 'ज्यादा चाय मत पियो, कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा।' लेकिन क्या ये सच है... या फिर एक और हेल्थ मिथ?" क्या रोज़ दूध वाली चाय पीने से Bad Cholesterol यानी LDL बढ़ता है? और अगर आपका Cholesterol पहले से हाई है, तो क्या अब चाय छोड़ देनी चाहिए? चलिए जानते हैं कि साइंस और डॉक्टर इस बारे में क्या कहते हैं।
भारत में करोड़ों लोगों की सुबह चाय से शुरू होती है। लेकिन जब बात Heart Health और Cholesterol की आती है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है... क्या चाय नुकसान पहुंचा सकती है? PubMed में प्रकाशित एक रिसर्च में Black Tea और Cholesterol के बीच संबंध को समझने की कोशिश की गई। रिसर्च में पाया गया कि रोज़ाना Black Tea पीने से LDL यानी Bad Cholesterol में कोई खास बदलाव नहीं आया। यानी Black Tea न तो Cholesterol को बढ़ाती दिखी और न ही उसे कम करती है।

Related Videos

Related News