निपाह वायरस कितना खतरनाक है? जानें लक्षण और बचाव का तरीका!

एक खामोश वायरस एक बार फिर अलर्ट पर ला रहा है सिस्टम को। खतरा कितना बड़ा है, ये जानना अब हर किसी के लिए ज़रूरी हो गया है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 28, 2026 4:12 PM IST

Nipah Virus Symptoms:पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक कम से कम 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं। करीब 100 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है और एक मरीज की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में सवाल सीधा है। निपाह वायरस कितना खतरनाक है और आपको कितना डरने की ज़रूरत है? निपाह कोई मामूली संक्रमण नहीं है। यह एक ज़ूनोटिक वायरस है, यानी जानवरों से इंसानों में फैलता है और कुछ मामलों में इंसान से इंसान में भी संक्रमण हो सकता है। WHO इसे हाई-रिस्क पैथोजन मानता है, क्योंकि इसकी मृत्यु दर 40 से 75 प्रतिशत तक बताई जाती है। सबसे डराने वाली बात यह है कि अब तक इसका कोई पक्का इलाज या वैक्सीन मौजूद नहीं है।

निपाह का असर सिर्फ बुखार तक सीमित नहीं रहता। कुछ मरीजों में लक्षण हल्के होते हैं, जबकि कुछ मामलों में यह सीधे दिमाग पर हमला करता है। इसकी सबसे खतरनाक जटिलता है एन्सेफलाइटिस (दिमाग में सूजन), जिससे मरीज को कन्फ्यूजन, दौरे, कोमा और यहां तक कि मौत तक का खतरा हो सकता है।