hamburger icon
A
Read in English

कितना खतरनाक है Covid Variant XBB.1.5, जान लें ये जरूरी बात, Watch Video

जानकारी के मुताबिक XBB.1.5 वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू के मुकाबले में बेहतर तरह से बॉडी की इम्युनिटी से बचकर निकलने में सक्षम है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 2, 2023 1:25 PM IST

Covid Variant XBB.1.5: एक तरफ भारत में कोरोना वायरस का संकट बना हुआ है। वहीं अब दूसरी तरफ ओमिक्रॉन के वेरिएंट XBB.1.5 की भी चर्चा शुरु हो गई। बता दें, चीन में अभी तक ओमिक्रॉन के  सब वेरिएंट बीएफ.7 (BF.7)  ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं लेकिन अब अमेरिका में वेरिएंट XBB.1.5 के कारण कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है की XBB.1.5 वेरिएंट बीक्यू1 से 120 फीसदी तेजी से फैलता है। वहीं विशेषज्ञों की ओर से दावा किया जा रहा है की अमेरिका में 40 फीसदी से ज्यादा मामले ओमिक्रॉन के XBB.1.5 वेरिएंट के हैं। जानकारी के मुताबिक XBB.1.5 वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू के मुकाबले में बेहतर तरह से बॉडी की इम्युनिटी से बचकर निकलने में सक्षम है।