hamburger icon
A
Read in English

मसूड़ों से पस आना हो सकता है कितना खतरनाक? Gum Infection Warning Signs

मसूड़ों से पस आना सिर्फ दांतों की समस्या नहीं, बल्कि गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। जानिए किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 29, 2026 12:36 PM IST

Gum Infection:आपके Teeth Strong हो सकते हैं...लेकिन क्या आपके Gums भी Healthy हैं? क्योंकि कई बार दांत नहीं, मसूड़े सबसे पहले बता देते हैं कि मुंह में इंफेक्शन शुरू हो चुका है... और उसकी सबसे बड़ी निशानी है—मसूड़ों से पस निकलना।अगर आपने इसे सिर्फ 'छोटी-सी दांतों की प्रॉब्लम' समझकर नजरअंदाज कर दिया... तो ये इंफेक्शन दांतों की जड़, जबड़े की हड्डी और आसपास के टिशू तक पहुंच सकता है।

आखिर मसूड़ों से पस क्यों आता है? किन लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है? और कौन-से लक्षण बताते हैं कि अब डॉक्टर के पास जाने का समय आ गया है?मसूड़ों से पस आना कोई सामान्य बात नहीं है। अक्सर यह इस बात का संकेत होता है कि मसूड़ों या दांतों में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो चुका है। यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. कमलेश ए का कहना है कि “मसूड़ों से मवाद आना एक्टिव बैक्टीरियल संक्रमण का संकेत है और इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक, इसके पीछे सबसे आम वजह पीरियोडोंटल डिजीज यानी मसूड़ों का गंभीर संक्रमण हो सकता है।