By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Coconut Water Side Effects: गर्मी में नारियल पानी पीना सभी को पसंद होता है! ताजगी देने वाला ये नेचुरल ड्रिंक सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, ये हम सब जानते हैं। लेकिन क्या हो अगर यही नारियल पानी आपकी जान पर बन आए? एक शख्स ने नारियल पानी पिया और कुछ ही घंटों में उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई! आखिर ऐसा क्या हुआ? और क्या आपको भी नारियल पानी पीते वक्त सावधान रहने की जरूरत है? आइए, जानते हैं पूरी कहानी!
ये मामला डेनमार्क का है, जहां 69 साल के एक शख्स ने नारियल पानी पिया, लेकिन उसे तुरंत अजीब सा स्वाद आया। उसने ज्यादा नहीं पिया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मितली, पसीना, उल्टियां और फिर हालत इतनी खराब हो गई कि ब्रेन स्वेलिंग की वजह से उसकी मौत हो गई!जब जांच हुई, तो पता चला कि जिस नारियल का पानी अंदर से सड़ चुका था! दरअसल, यह नारियल एक महीने तक कमरे के तापमान पर रखा गया था, जबकि इसे फ्रिज में 4-5°C पर रखना चाहिए था नारियल पानी। इसके अंदर बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स पनप चुके थे, जो ज़हर की तरह उसके शरीर में फैल गए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.