Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Fatty Liver Detox:सर्दियों में हम सरसों का साग खाते हैं, पालक का सूप पीते हैं, लेकिन एक हरा पत्ता है जिसे अक्सर हम इग्नोर कर देते हैं..बथुआ। ज़्यादातर लोगों के लिए बथुआ बस पराठे या रायते का एक्स्ट्रा स्वाद भर होता है, जबकि सच ये है कि ये दिखने में सिंपल-सा बथुआ न्यूट्रिशन के मामले में पूरा देसी सुपरफूड है। अब साइंस भी मानने लगी है कि बथुआ फैटी लिवर को रिवर्स करने में मदद कर सकता है। जब लिवर की कोशिकाओं में ज़रूरत से ज़्यादा फैट जमा होने लगता है, तो उसे फैटी लिवर कहा जाता है। थोड़ा फैट नॉर्मल है, लेकिन अगर ये लिवर के कुल वजन का 5 से 10 प्रतिशत से ज़्यादा हो जाए, तो खतरे की घंटी बज जाती है।
समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यही फैटी लिवर आगे चलकर सूजन, लिवर सिरोसिस और यहां तक कि लिवर फेलियर का कारण बन सकता है। अच्छी बात ये है कि लिवर हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो खुद को रिपेयर करने की ताकत रखता है। बस ज़रूरत है सही डाइट और सही लाइफस्टाइल की। बथुआ सिर्फ एक सब्ज़ी नहीं, बल्कि एक नेचुरल डिटॉक्सिफ़ायर है। हमारा लिवर बॉडी का मेन फ़िल्टर होता है, लेकिन जब उसमें फैट और टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, तो पूरा सिस्टम स्लो पड़ने लगता है। रिसर्च बताती है कि बथुआ में मौजूद कुछ खास तत्व लिवर में जमा फैट को तोड़ने में मदद करते हैं और लिवर एंज़ाइम्स को नॉर्मल लेवल पर लाने में सहायक हो सकते हैं।
Is Besan Good for Skin in Winter: सर्दियों में हवाओं के कारण स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या सर्दियों में त्वचा पर बेसन लगाना (Sardiyo Main besan lagane Sahi hai?) सही है?
Youtuber Anurag Dobhal: परिवार द्वारा मानसिक उत्पीड़न और 1 साल से मेंटल हैरेसमेंट झेल रहे उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना आखिरी व्लॉग शेयर किया है। यह क्यों चर्चा में है, आइए जानते हैं।
Chach pine ka sahi samay गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए अलग-अलग पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है और छाछ का नाम गिने-चुने हेल्दी ऑप्शन में आता है। इस लेख में जानें छाछ पीने का सही समय और तरीका।
What is Bariatric Surgery: मोटापा आपकी सेहत के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है और इसे कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं। बेरिएट्रिक सर्जरी भी उनमें से एक है, जिसके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।
Saunf Powder for Constipation: सौंफ का पाउडर कब्ज से राहत दिलाने के लिए एक आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय है। सौंफ का पाउडर सही तरीके से खाया जाए तो इससे कब्ज नहीं होती है।
Toxic Air Is Now Affecting Children’s Lungs : हवा में मौजूद जहरीले कण बच्चों के फेफड़ों को प्रभावित कर रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें फेफड़ों से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-