hamburger icon
A
Read in English

कैसे सिर्फ एक एक्सरसाइज से महिला ने 130 किलो वजन को घटाकर किया 63Kg!

मजबूत हौसला और छोटी-छोटी जीत कैसे लाइफ बदल सकती है, ये कहानी आपका दिल छू लेगी। फिटनेस की इस जर्नी में छुपा है मोटिवेशन का नया फॉर्मूला!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 7, 2024 1:42 PM IST

Weight Transformation Journey: वजन कम करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता, लेकिन डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सिमरन (नोनू) के लिए ये सफर वाकई ज़िंदगी बदलने वाला रहा। नोनू ने अपनी मेहनत और कार्डियो एक्सरसाइज की बदौलत 130 किलो से अपना वजन घटाकर 63 किलो कर लिया। ये कामयाबी उनकी मजबूत इच्छाशक्ति और लगातार कोशिश का नतीजा है। नोनू ने अपनी इस जर्नी को शेयर किया, जो फिटनेस गोल्स पाने की लगन और मेहनत की एक बेहतरीन मिसाल है।

सिमरन ने खुलकर बताया कि शुरुआत में ये सफर कितना मुश्किल था। अपने सबसे ज्यादा वजन 130 किलो पर, उनके लिए कुछ कदम चलना भी पहाड़ चढ़ने जैसा था। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “पहले दिन मैं मुश्किल से 700 मीटर चल पाई, वो भी पूरी तरह थककर चूर हो गई थी। यही मेरी लिमिट थी।” लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दूसरे दिन उन्होंने 1 किलोमीटर चलने का लक्ष्य पूरा कर लिया। ये छोटी लेकिन अहम जीत उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती रही।