Tea Causes Cancer: सुबह-सुबह गर्म चाय पीने से पहले देखें ये वीडियो

सर्दियों में गर्म चाय-कॉफी का मजा भले ही दिल खुश कर दे, लेकिन ये एक बड़ा खतरा लेकर आ सकती है। जानिए, कैसे ये हॉट ड्रिंक्स आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : December 20, 2024 1:36 PM IST

Esophageal Cancer: सर्दियों का मौसम और चाय या कॉफी, भाई, मज़ा ही कुछ और है, है ना? लेकिन, रुकिए! क्या आपको पता है कि खाली पेट ये सुपर-हॉट ड्रिंक्स पीना आपको बीमारियों के शॉर्टकट पर ले जा सकता है? और बात सिर्फ छोटी-मोटी दिक्कतों की नहीं हो रही, यहां चर्चा सीधी कैंसर की है!

जी हां, इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर की ताज़ा स्टडी में ये खुलासा हुआ है कि 65 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीने से आपकी भोजन नली और आंतों को बड़ा खतरा हो सकता है। मतलब, ये सुपर-हॉट ड्रिंक आपकी सेहत को सीधे फायर मोड में डाल सकती है।

तो क्या करना चाहिए?
सिंपल! चाय पीजिए, ज़रूर पीजिए, लेकिन थोड़ा ठंडा करके। थोड़ा सब्र कर लेंगे, तो मज़ा भी बढ़ेगा और सेहत भी साथ निभाएगी।