By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Teeth Whitening Tips: पीले दांत किसी को भी पसंद नहीं है। हर कोई अपने दांत सफेद और मज़बूत चाहते हैं। लेकिन जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपके दांत पीले पड़ने लगते हैं। वास्तव में हम जो खाना कहते हैं या पीते हैं उससे एक एसिड निकलता है जो हमारे दंतों के संपर्क में आता है जिससे दांतों की तामचीनी दूर हो जाती है। हमारे दातों पर चढ़ी तामचीनी उम्र के साथ पतली होती जाती है जिससे दांत पीले लगने लगते हैं। दरअसल गलत खान-पान से या ओरल हाइजीन का ध्यान न रखने से भी लोगों को दांतों की विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आप भी पीले दातों से परेशान हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की कैसे आप पीले दांत से घर बैठे ही छुटकारा पा सकते हैं।
घर पर ही दांतो को सफेद करने के लिए आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को पानी में डाल कर उबाल लें, फिर इसे ठंडा होने दें और इससे गरारे करें। इसके अलावा आप अदरक और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अदरक के एक छोटे टुकड़े को पीस लें, और 1/4 छोटा चम्मच नमक लेकर उसपे डाल लें, अब उसमे एक छोटा नींबू निचोड़ें और अच्छे से मिला लें, अब इसे टूथब्रश से दांतों पर लगा लें।