hamburger icon
A
Read in English

Holi 2022: इस होली ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल, रंग लगाने से पहले अपनाएं यह Skincare Tips - Watch

गुलाल लगाने के कारण हमारी नाज़ुक त्वचा पर काफी बुरा असर पड़ता है. केमिकल युक्त रंग का इस्तेमाल करने के कारण चेहरे पर जलन, खुजली और कई तरह की एलर्जी होने की संभावना होती है.

WrittenBy

Published by: Mini Dewan | Updated : March 17, 2022 9:01 AM IST

Holi skincare tips: होली का त्यौहार किसे पसंद नहीं होता. हर साल की तरह इस साल भी हम 18 मार्च को रंगो का त्यौहार होली मनाएंगे. होली का लोग बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. एक दूसरे को रंग लगाना, हंसी मज़ाक करना और मज़ेदार पकवानों का स्वाद लेना (Pre Holi skincare tips) होली के त्यौहार का एक अहम हिस्सा है. बच्चों से लेकर बूढ़े तक होली को लेकर खासा उत्साहित रहते हैं. लेकिन गुलाल लगाने के कारण हमारी नाज़ुक त्वचा पर काफी बुरा असर पड़ता है. केमिकल युक्त रंग का इस्तेमाल करने के कारण चेहरे पर जलन, खुजली (Holi skincare tips) और कई तरह की एलर्जी होने की संभावना होती है. इसलिए स्किन का ख़ास खयाल रखना काफी ज़रूरी है. आज इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की आप कैसे अपनी त्वचा को होली के रंग से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं