ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना ने बॉयफ्रेंड से की शादी, देखें ये वीडियो

बीमारी के toughest वक्त में अगर कोई सबसे बड़ी दवा है, तो वो है साथ और भरोसा।कभी-कभी जिंदगी सबसे खूबसूरत फैसले भी वहीं लेती है, जहाँ हालात सबसे मुश्किल होते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 5, 2025 3:51 PM IST

Hina Khan Breast Cancer:ब्रेस्ट कैंसर स्टेज-3 से जूझ रही टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है।ना कोई शोर, ना बड़ा इवेंट… बल्कि एक सिंपल और प्राइवेट सेरेमनी। हिना ने जब अचानक अपनी शादी की हिना खान ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट … तो फैन्स के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

हिना फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर स्टेज-3 से जूझ रही हैं। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है, कीमोथेरेपी सेशन चल रहे हैं। और इसी दौरान उन्होंने अपने बाल भी कटवा लिए ताकि मेंटली खुद को तैयार रख सकें।कई स्टडीज़ ये कहती हैं कि कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान मेंटल और इमोशनल सपोर्ट स्ट्रॉन्ग हो... तो रिकवरी बेहतर होती है।
हिना की शादी उसी सपोर्ट सिस्टम की एक झलक है।

हिना ने लिखा  “इस मुश्किल वक्त में मैंने जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला लिया है।”
इस एक लाइन में बहुत कुछ छुपा है  स्ट्रेंथ, प्यार और उम्मीद।बीमारी के वक्त प्यार, भरोसे और साथ की जो ताक़त होती है… वो दवाओं से कम नहीं होती। हिना की ये जर्नी न सिर्फ हेल्थ से जुड़ा मैसेज देती है… बल्कि ये भी दिखाती है कि मुश्किलों के बीच भी नई शुरुआत हो सकती है।

Related Videos

Related News