By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Hina Khan Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कैंसर ट्रीटमेंट के चलते उन्होंने कीमोथेरेपी से गुज़रते हुए कई दर्दनाक फेज़ फेस किए हैं। पहले बाल कटवाने पड़े, और अब कीमो के चलते उनकी पलकें और आइब्रो भी झड़ चुकी हैं। हाल ही में हिना ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उनकी आंखों पर बस एक ही पलक बची है। उन्होंने इसके साथ एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा – 'आप जानना चाहते हैं कि इस वक्त मेरी मोटिवेशन क्या है? मेरी ये आखिरी पलक, जिसने मेरे साथ सब कुछ सहन किया और लड़ा है। हिना ने कहा कि उनकी ये अकेली पलक अब उनकी हिम्मत और मोटिवेशन बन चुकी है। कीमो का आखिरी चरण करीब है, और इस मुश्किल वक्त में वो यही सोच रही हैं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। पहले कभी हिना ने नकली पलकें नहीं पहनी थीं, लेकिन अब शूटिंग के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ता है। हालांकि, उन्होंने कहा – कोई नहीं, सब ठीक हो जाएगा।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.