By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
High Cholesterol Symptoms: आज कल लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती जा रही है जिसका कारण हाई कोलेस्ट्रॉल भी हो सकता है। वहीं हाई कोलेस्ट्रॉल आपके लिए काफी घातक हो सकता है इसके चलते सही समय पर हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण को पहचानना बहुत ज़रूरी है। अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार हैं तो इसके लक्षण आपकी त्वचा पर आने लगते हैं। वहीं अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़े साइन जानना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको त्वचा पर दिखाने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में बताएंगे जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
दरअसल कोलेस्ट्रॉल से आपकी धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं जिससे हृदय तक ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इसी कारण से हृदय की गति रुक जाती है। कोलेस्ट्रॉल के कारण की बात करें तो यह ज़्यादा फैटी फूड्स खाने से, व्यायाम न करने से, अधिक शराब पीने से, या धूम्रपान करने से होता है। वहीं एक रिसर्च के मुताबिक डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से भी हाई कोलेस्ट्रॉल होता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.