hamburger icon
A
Read in English

Heart Attack Symptoms: रात में दिखते हैं हार्ट अटैक के ये लक्षण! ना करें इग्नोर

सिर्फ रात को तेज खांसी होना या फिर मुंह से झाग मिकलना या गुलाबी रंग का बलगम निकलना भी हार्ट से जुड़ी परेशानियों की ओर इशारा करता है। इन सभी लक्षणों इग्नोर ना करें और समय पर इलाज कराएं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : August 28, 2024 12:55 PM IST

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक के मामले इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहे हैं...और इन सबके पीछे है आपकी गलत डाइट और खराब लाइफस्टाइल।  लेकिन हार्ट अटैक आने से पहले कुछ हमारे शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं जिन्हें बिल्कुल भी इग्नोंर नही करना चाहिए और कुछ लक्षण ऐसे हैं जो रात में नजर आते हैं,

लक्षण-1 रात में सोते समय सांस फूलना

अगर रात में सोते समय अचानक सांस फूलने लगे तो इस इग्नोंर ना करें। ऐसा अक्सर गहरी नींद में सो जाने के कुछ घंटों बाद होता है। ऐसा कुछ भी होने पर एक्सपर्ट से मिलें।

लक्षण-2  ठंडा और चिपचिपा पसीना आना

इसके अलावा आपको सोते समय काफी पसीना आ रहा है तो ये भी हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। ये पसीना अक्सर ठंडा और चिपचिपा होता है।

लक्षण-3 छाती में दर्द महसूस होना

रात को सोते वक्स अचानक से चेस्ट पेन होना, जलन या भारीपन महसूस होना भी हार्ट अटैक की ओर इशारा कर सकत है। ऐसे लक्षण दिखने पर एक्सपर्ट से जरूर मिलें।

Related Videos

Related News