Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Diwali Festival Sweets: दिवाली का त्योहार आ रहा है और फेस्टिव सीजन में बच्चों को कुछ स्पेशल और स्वादिष्ट खिलाने का मन करता है। लेकिन, पारंपरिक मिठाइयों में शुगर, कैलोरी और अनहेल्दी फैट्स अधिक होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। लोग अक्सर त्योहार के दौरान ज्यादा मिठाइयां और पकवान खा लेते हैं और फिर गिल्ट महसूस करते हैं। लेकिन, इस बार दिवाली पर हम आपको कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प बताने जा रहे हैं जो बच्चों को जरूर पसंद आएंगे और उनकी हेल्थ को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे।
इस वीडियो में, शेफ कबिता सिंह आपको बताएंगी कि कैसे आप बादाम से बनी कुछ हेल्दी रेसिपीज को आसानी से घर पर बना सकते हैं। ये रेसिपीज न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि पौष्टिक भी हैं और बच्चों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। बादाम सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आप बादाम की बर्फी, बादाम की कतली आदि बनाकर बच्चों और घर के अन्य सदस्यों को खिला सकते हैं। इसके अलावा, दिवाली पर सत्तू के लड्डू और गुजिया खिलाना भी अच्छा ऑप्शन है। लेकिन, लड्डू या कोई भी मिठाई बनाने के लिए चीनी क बजाय खजूर या गुड़ का उपयोग करें। इससे मिठाई हेल्दी बनेगी और फैट भी नहीं बढ़ेगा। वहीं, जो डायबिटीज रोगी हैं उन्हें मार्केट में मिलने वाली मिठाइयों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। तो आइए, जानते हैं कि दिवाली पर बच्चों को क्या खिलाना चाहिए जो स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों हो।
वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा पर WHO का दूसरा ग्लोबल समिट 3 दिन चला है। इसमें 53 प्रतिभागियों के मंडल ने MDNIY का दौरा किया।
Chestnut benefits for Health : सिंघाड़े सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सर्दियों के दिनों में यह मार्केट में काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने के क्या फायदे हैं?
Hara Saag Khane ke Fayde: अगर आपको भी हरा साग पसंद है, तो अब सर्दियों का मौसम आ गया है और आप जी भर के हरा साग खा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इस बारे में कुछ खास जानकारी देने वाले हैं।
पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि मौसम के हिसाब से किस आटे की रोटी खानी चाहिए और इससे शरीर को क्या-क्या फायदा मिलता है।
Winter hair care routine : अगर आप रूखे-बेजान बालों से परेशान हो चुके हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से सिल्की एंड शाइनी हेयर पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।
Food Poisoning And Wedding Season | जब भी शादियों का मौसम आता है, तो कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, जिनके बारे में डॉक्टर कहते हैं कि उन्हें नजरअंदाज न करें और बचाव के तरीके अपनाएं।