By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Healthy Drinks: आप लोगों ने नारियल पानी और फ्रूट जूस तो पिया ही होगा, वैसे तो दोनों की आपकी सेहत की लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं। लेकिन इसमें से एक हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। जहां कुछ लोग इन्हे सुबह नाश्ते में लेते हैं तो कई लोग इसको शाम के वक़्त लेना पसंद करते है। कुछ लोग अपना वज़न कम करने के लिए इनका सेवन करते हैं। वैसे तो फ्रूट जूस में काफी पोषक तत्व होते हैं और नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा ज्यादा होती है तो एक तरह से यह दोनों ही आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक हैं। लेकिन हम आपको इस वीडियो में बताएंगे की किस चीज का आपको सेवन करना चाहिए और इसका सेवन किस तरह से करना चाहिए।
नारियल पानी पीने के सही समय और तरीके की बात करें तो नारियल पानी को आप डिहाइड्रेशन, मतली और अल्सर की समस्याओं में पी सकते हैं। इसके साथ ही आप इसको पेट से जुड़ी बीमारियों में, वेट लॉस में, एसिडिटी में, प्रेग्नेंसी में, और ऐसी कई सारी दिक्कतों में इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं नारियल पानी के सेवन का सही समय है इसको खली पेट पीना।