Health Tips: ऐसे करें सांस की दिक्कतों को दूर, ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में ये सुपरफूड्स करेंगे मदद, Watch Video

अगर आपको सांस से जुड़ी दिक्कत होती है जैसे की सांस लेने में दिकक्त होना, थोड़ी-थोड़ी देर में लंबी सांसे लेना तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपना ऑक्सीजन लेवल आसानी से बढ़ा सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Updated : October 12, 2022 4:20 PM IST

Tips To Increase Oxygen Level: अगर आपको सांस से जुड़ी दिक्कत होती है जैसे की सांस लेने में दिकक्त होना, थोड़ी-थोड़ी देर में लंबी सांसे लेना तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपना ऑक्सीजन लेवल आसानी से बढ़ा सकते हैं।

सुपरफूड्स जो करेंगे सांस की दिक्कत को दूर( How To Increase Oxygen Level):

खुबानी: खुबानी में कुछ ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं जिनकी मदद से आपकी सांस लेने की दिक्कत दूर हो सकती है। ये एंडाइम हमारा हार्मोनल लेवल बनाए रखते हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

नींबू: नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाता है और ऑक्सीजन की सप्लाई को भी बेहतर करता है।

कीवी: कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी हमारे ब्लड सेल्स में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीके से बढ़ाता है जिससे की हमें सांस लेने की दिक्कत से निजात मिलता है।

अंगूर: एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अंगूर का सेवन हमारे शरीर की कई तरह की दिक्कतों से निजात दिलाने में कारगर साबित होता है। अंगूर के सेवन से हमारा ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है।

ब्रोकली: अपने शरीर के ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें दरअसल ब्रोकली अल्कालाइन होने के साथ-साथ विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।

(Written By: Aakriti Sharma)

Related Videos

Related News