By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Health Tips: अकसर ही लोग अपने तकिए से बहुत प्यार करते हैं और सालों तक वहीं एक तकिया इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग अपने तकिए से इतना प्यार करते हैं की वो ट्रेवल करते समय भी अपना वही तकिया साथ लेकर चलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है एक ही तकीया काफी लंबे समय तक उपयोग करने से आपको स्वस्थ संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। वहीं इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की क्यों आपको 2 साल के अंदर अपने तकिए को बदल देना चाहिए इसके साथ ही लंबे समय तक एक ही तकिए का उपयोग करने से क्या-क्या बीमारियां सामने आती हैं।
दरअसल कुछ समय बाद तकिए के अंदर बैक्टीरिया, धूल के कण और यहां तक कि पसीने के धब्बों पर उगने वाले कीड़े आ जाते हैं। जो तकिए के ऊपर और अंदर रहते हैं और यह हमारी त्वचा के लिए ठीक नहीं होते हैं। वहीं इस कारण से हमारे चेहरे पर दाने भी हो जाते हैं।