By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 10, 2025 4:09 PM IST
Periods 2 Months Delay: पीरियड्स टाइम पर न आए, तो सबसे पहले दिमाग में प्रेगनेंसी का ख्याल आता है!लेकिन अगर आप प्रेगनेंट नहीं हैं, तो आखिर देरी की वजह क्या हो सकती है? आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स लेट होने के पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं और इसे ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए!
सबसे पहले समझते हैं कि नॉर्मल पीरियड साइकल क्या होता है। आमतौर पर पीरियड्स हर 28 से 38 दिनों के बीच आते हैं। लेकिन अगर इससे ज्यादा देरी हो रही है, यानी 40-50 दिन या उससे भी ज्यादा हो रहा है, तो इसे पीरियड डिले (Period Delay) कहा जाता है।
थायराइड ग्लैंड हमारे शरीर में हार्मोन बैलेंस करने का काम करता है। अगर यह सही से काम नहीं करता, तो पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। ज्यादा या कम थायराइड हार्मोन पीरियड को बहुत हल्का, ज्यादा या मिस करवा सकता है! प्रोलैक्टिन हार्मोन, जो ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन के लिए जिम्मेदार होता है, अगर इसका लेवल बढ़ जाए तो यह पीरियड में देरी कर सकता है। स्ट्रेस, कुछ दवाइयाँ और इंफेक्शन भी इसके बढ़ने का कारण बन सकते हैं।
अगर शरीर में आयरन की कमी है, तो पीरियड्स में देरी हो सकती है। लो हीमोग्लोबिन एंडोमीट्रियल ग्रोथ को प्रभावित करता है, जिससे पीरियड टाइम पर नहीं आता।