पीसीओडी के कारण बढ़ गया है वजन? ऐसे करें कम

PCOD से जूझ रही महिलाओं के लिए वजन घटाने के कुछ आसान और असरदार टिप्स भी हैं। जिनकी मदद से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। बस कुछ जरुरी और खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 18, 2024 4:38 PM IST

Weight Loss in PCOD: PCOD यानि Polycystic Ovarian Disease से परेशान महिलाओं का वजन बढ़ना एक बहुत ही कॉमन बात हो गई है। PCOD में वजन कम करना काफी चैलेंजिंग हो सकता है, लेकिन कुछ आसान टिप्स फॉलो करके, ये बिल्कुल मुमकिन है। तो चलिए, जानते हैं कि PCOD में कैसे घटाएं वजन?

सबसे पहले, समझते हैं कि PCOD में वजन बढ़ता क्यों है। PCOD के कारण शरीर में हार्मोनल इम्बैलेंस हो जाता है। इसका असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। साथ ही, PCOD में इंसुलिन रेजिस्टेंस भी एक बड़ी समस्या है, जिससे शरीर शुगर को सही तरीके से प्रोसेस नहीं कर पाता।

वजन घटाने में सबसे बड़ा रोल आपकी डाइट का होता है। PCOD में सही डाइट फॉलो करना बहुत ज़रूरी है। आपको हाई प्रोटीन, हाई फाइबर और लो-कार्ब्स वाली डाइट चुनें चाहिए।