By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 3, 2025 7:52 PM IST
Medically Verified By: Dr. Chandani Jain Gupta
Hair Transplant Side Effect:कानपुर हेयर ट्रांसप्लांट केस में दो इंजीनियरों की मौत ने सबको चौंका कर रख दिया है। फर्रुखाबाद के मयंक कटियार और कानपुर के विनीत दुबे की जान एक गलत हेयर ट्रांसप्लांट प्रोसेस की वजह से चली गई। जांच में पता चला कि इनका ट्रांसप्लांट डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने अपने क्लिनिक में किया था। पहले उन्होंने इससे इनकार किया था, लेकिन बाद में स्वीकार कर लिया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। क्या कुछ बालों के लिए किसी की जान जाना वाकई जरूरी था?
TheHealthSite VODcast में हमने इस मुद्दे पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चंदनी जैन गुप्ता से बात की। उन्होंने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट एक मेडिकल सर्जरी है, कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं। अगर इसे बिना मेडिकल चेकअप, एक्सपर्ट डॉक्टर और सेफ माहौल के किया जाए, तो इसके गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। यहां तक कि जान भी जा सकती है। साथ ही, उन्होंने यह भी समझाया कि बाल झड़ने के पीछे हार्मोन, जेनेटिक्स, स्ट्रेस या थायरॉइड जैसी कई वजहें हो सकती हैं, जिनका इलाज ट्रांसप्लांट के बिना भी संभव है।