Hair Problem: पुरुषों के गंजेपन का उपचार करेगा यह तेल, जानें इसे लगाने का तरीका और फायदे

How to Apply Shikakai Oil in Hair: इस तेल को लगाने से पहले हल्का गर्म कर लें। तेल गरम करने के लिए आप गर्म पानी करें और उसमें तेल की बॉटल को डाल दें। बालों को कंघी करके स्कैल्प पर जगह-जगह अच्छे से तेल लगाएं। वहीं इसे रात भर के लिए बालों में लगा छोड़ दें इसके बाद सुबह में शैंपू करके बालों को अच्छे से साफ कर लें।

WrittenBy

Published by: Mini Dewan | Updated : June 9, 2022 9:31 AM IST

Shikakai oil for hair : शिकाकाई तेल आपके बालों की कई समस्याओं को दूर करता है। गंजेपन की शुरुआत अक्सर बालों के झड़ने से होती है और फिर यह धीमे-धीमे बढ़ता जाता है और आप गंजे होने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने बालों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। शिकाकाई तेल स्कैल्प की क्लीनजिंग, बालों में डैंड्रफ ना होना और बालों को झड़ने से रोकता है। यह बालों की ग्रोध बढ़ाने और गंजेपन को कम करने में भी मदद करता है। इस तेल में एल्केलॉयड होते हैं, जो बालों के लिए सबसे खास चीज बनाते हैं और तो और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन A, विटामिन C और विटामिन D भी होता है जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। वहीं अगर आप भी बालों की सम्सया से परेशान हैं तो यह वीडियो आपके लिए है इस वीडियो में हम आपको शिकाकाई तेल के बारे में और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

How to Make Shikakai Oil:

शिकाकाई को पीस कर पाउडर बना लें। अब इसमें आप नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल डाल दें। इसके बाद इसको अच्छे से मिला कर तैयार कर लें। अब इसको अच्छे से पका लें इसके बाद इसको ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद आप इसको एक कांच की बॉटल में भर कर रख सकते हैं।