Hair Care Tips: हेयर फॉल रोकने के लिए फॉलो करें ये नुस्खा, डैंड्रफ भी होगा कम

बालों के झड़ने और बालों में होने वाले डेंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप घर भी कुछ तरीकों को अपना सकते हैं। बता दें, बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 26, 2024 8:20 PM IST

Hair Care Tips: बालों की झड़ने की समस्या हो या फिर बढ़ता हुआ डेंड्रफ, ये समस्या आज की तारीख में बहुत आम हो गई है। गर्मी के मौसम में भी पसीने के कारण बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है और इसी के साथ हेयरफॉल की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में गर्मियों में भी बालों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। तेज धूप के कारण भी आपके बाल रुखे होने लग जाते हैं। अपने खानपान के साथ जरूरी है हेयर केयर के लिए कुछ टिप्स फॉलों किए जाएं। जिससे आपके बालों में होने वाली कई तरह की परेशानियों से आपको छुटकारा भी मिलेगा। वीडियों में बताए गए कुछ टिप्स को फॉलों करें और बालों में डेंड्रफ के साथ बाल झड़ने की समस्या से फ्री हो जाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की अपनी डाइट में भी आयरन की कमी ना होने दें।