By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
H5N1 Bird Flu Symptoms: कोरोना के बाद दुनिया अब एक और हेल्थ अलार्म का सामना कर रही है। HMPV के बाद अब बर्ड फ्लू H5N1 ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका से आई खबर ने हालात को और गंभीर बना दिया है, जहां बर्ड फ्लू से पहली मौत दर्ज की गई है। वायरस के तेजी से म्यूटेट होने की खबरें भी आ रही हैं, जो इसे और खतरनाक बना रही हैं। बर्ड फ्लू इंसानों में तब फैलता है जब वे संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आते हैं। लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं।
डॉ. अर्जुन खन्ना, हेड ऑफ पल्मोनोलॉजी डिपार्टमेंट, का कहना है कि इस वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है। संक्रमित पक्षियों के संपर्क से बचें और बिना पकाए अंडे या चिकन का सेवन न करें। अगर किसी में बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और भीड़भाड़ से बचने जैसे कोविड-19 के दौरान अपनाए गए उपाय बर्ड फ्लू से बचाव में भी मददगार हो सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.