By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Guillain Barre Syndrome Death Cases: GBS से भारत में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है! महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां अकेले 17 मौतें हो चुकी हैं। पुणे और नागपुर से सोमवार को दो और मौतें सामने आईं, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं! आखिर ये बीमारी इतनी खतरनाक क्यों साबित हो रही है, और इससे बचाव के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? चलिए, जानते हैं पूरी डिटेल!
यह एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें इम्यून सिस्टम नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है! मरीज के हाथ-पैरों में झनझनाहट शुरू होती है, फिर कमजोरी बढ़ती जाती है! अगर वक्त पर इलाज न मिले, तो सांस लेने में दिक्कत और पूरे शरीर की कमजोरी तक हो सकती है! 34 साल के शख्स की पुणे में मौत – 6 घंटे में पैर से लेकर गर्दन तक कमजोरी बढ़ी, 3 दिनों में सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी! नागपुर में 8 साल के बच्चे ने तोड़ा दम – 16 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुआ, 10 फरवरी को बीमारी के आगे हार गया!