hamburger icon
A
Read in English

नाचते-नाचते हार्ट अटैक के कारण हुई लड़की की मौत, जानें ऐसा होने का कारण

क्या दिल के दौरे सिर्फ बुजुर्गों को ही आते हैं? नहीं! अब 20-30 की उम्र में भी हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन आखिर इसकी वजह क्या है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 13, 2025 1:06 PM IST

Heart Attack In Young Age: क्या आपको लगता है कि हार्ट अटैक सिर्फ उम्रदराज़ लोगों को ही आता है? अगर हां, तो ज़रा रुकिए! अब 20-30 साल की उम्र में भी दिल धोखा दे रहा है, और इसकी ताज़ा मिसाल बनी हैं 23 साल की परिणीता जैन, जिनकी शादी के फंक्शन के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

वीडियो में दिख रहा है कि परिणीता अचानक स्टेज पर गिर पड़ीं वहां मौजूद 200 से ज्यादा मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक कैसे हो सकता है? डॉक्टरों की मानें, तो इसकी सबसे बड़ी वजह है अनहेल्दी लाइफस्टाइल। मतलब… जंक फूड, स्ट्रेस, एक्सरसाइज की कमी, स्मोकिंग, कम सोना– ये सब दिल को वक्त से पहले ही बूढ़ा बना रहे हैं! आइए, डिटेल में जानते हैं कि आखिर दिल को इतना कमजोर कौन कर रहा है?

Related Videos

Related News