By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Health Gadgets: इस दिवाली अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो अपने आस पास की हवा साफ रखें। इसके लिए आप दिवाली पर हेल्थ गैजेट्स खरीद सकते हैं और ये हेल्थ गैजेट्स आप किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आप इन हेल्थ गैजेट्स को अपनी लाइफस्टाइल में ज़रूर शामिल करें। वहीं इस वीडियो में हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्थ गैजेट्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आपकी ये दिवाली हेल्थी रहेगी।
एयर प्यूरिफायर: दिवाली पर प्रदुषण का स्तर बढ़ जाता है जिसकी वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। वहीं अपने फेफड़ों को साफ रखने के लिए और अपने आस पास की हवा को शुध्द रखने के लिए एयर प्यूरिफायर लगाएं। इससे आपको साफ हवा मिलेगी। आप इस गैजेट को ऑनलाइन या किसी भी स्टोर से ले सकते हैं।
एयर फ्रायर: अगर आप खाने के शौक़ीन हैं और हेल्दी खाना चाहते हैं तो एयर फ्रायर आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है। यह तले हुए खाने से बहुत बेहतर होता है और आपका खाना क्रिस्पी भी बनता है। आपको बाजार में कई कंपनी के एयर फ्रायर मिल जाएंगे।
स्मार्ट वॉच: आप चाहें तो किसी को स्मार्ट वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं या अपने लिए भी ले सकते हैं। स्मार्ट वॉच आपको अपने हेल्थ के प्रति जागरूक करती है और आपकी हेल्थ पे धयान भी देती है। इससे आप अपना ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट भी नाप सकते हैं। आप कितना चले हैं या आपको और कितना चलना चाहिए। इन सब की जानकारी यह स्मार्ट वॉच आपको देती है।